Skip to main content

अंग्रेजी स्कूल में लैब, डायनिंग हॉल और लाइब्रेरी बनेगी

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सरगुजा भ्रमण के दौरान सीतापुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवगढ़ एवं अंबिकापुर के ब्रह्मपारा स्थित शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्कूल के कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी तथा लैब रूम का निरीक्षण किया और कक्षाओं में उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों तथा शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जानकारी ली। डॉ. शुक्ला ने अधिकारियों को सुव्यवस्थित स्कूल संचालन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक व्यक्तिगत रुचि लेकर बच्चों को पढ़ाएं। एक-एक बच्चे पर ध्यान दें ताकि शत-प्रतिशत परिणाम हासिल हो सके। उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए राशि की कोई कमी नहीं है फिर निजी स्कूलों से कमतर रहने वाली बात नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ने अंबिकापुर के ब्रह्मपारा स्थित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्रथम तल में लैब रूम के लिए कक्ष बनाने, छत में शेड लगाकर मिड-डे मील के लिए डायनिंग हाल बनाने, डायनिंग हाल के बगल में लाइब्रेरी के लिए कमरा तैयार कराने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। लाइब्रेरी के लिए अच्छी किताबों के चयन के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व प्रमुख सचिव ने अम्बिकापुर के एक निजी स्कूल का भी भ्रमण कर वहां उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से बायो लैब, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब तथा लाइब्रेरी का अवलोकन किया और लैब में व्यवस्थित तथा पर्याप्त मात्रा में उपकरणों एवं सामग्रियों की उपलब्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लैब को भी पर्याप्त संसाधनयुक्त बनाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ कुलदीप शर्मा, सहायक कलेक्टर विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी, एसडीएम अजय त्रिपाठी, संयुक्त संचालक के कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आईपी गुप्ता, डीएमसी संजय सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
English school will have a lab, dining hall and library


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GTyvY9
via

Comments