Skip to main content

आरक्षक पॉजिटिव मिला तो दुधावा चौकी में ताला

बुधवार को जिले में कुल 6 नए केस मिले जिसमें कलेक्टर का स्टेनो भी पॉजिटिव पाया गया। इसके पहले कलेक्टर के रीडर व अन्य कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। इधर दुधावा चौकी का एक आरक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद दुधावा चौकी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते सील कर दिया गया है।चौकी के गेट पर इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है। बुधवार को मिले कुल 6 नए केस में स्टेनो व आरक्षक के अलावा भानुप्रतापपुर व चारामा में एक एक तथा अंतागढ़ में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
कलेक्टोरेट में पदस्थ स्टेनो बुधवार को स्वास्थ्य खराब होने पर जांच कराने अस्पताल पहुंचा था। एंटीजेन टेस्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल कांकेर भेज दिया गया। कलेक्टोरेट में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कलेक्टोरेट को बंद कर सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया था। स्टेनो के अनुसार स्थापना शाखा का जो कर्मचारी पूर्व में पॉजिटिव पाया गया है वह पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन पूर्व उसके चेंबर में किसी काम से आया था। आशंका है इसी कर्मचारी के संपर्क में आने से वे संक्रमित हो गए।
नरहरपुर में दर्ज होगी शिकायत : दुधावा चौकी का आरक्षक पॉजिटिव पाए जाने के बाद चौकी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उसे बंद कर दिया गया है। चौकी के गेट में नोटिस चस्पा कर दी गई है आरक्षक के पॉजिटिव पाए जाने के कारण अब यहां शिकायत नहीं ली जाएगी। शिकायत 30 किमी दूर नरहरपुर थाना में दर्ज करानी होगी।

बुधवार 2 सितंबर को जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव

  • कांकेर कलेक्टोरेट - 1
  • भानुप्रतापपुर सुभाष पारा - 1
  • अंतागढ़ शहर - 2
  • चारामा शहर - 1
  • दुधावा पुलिस चौकी - 1

चारामा में दिल्ली से आया युवक निकला पॉजिटिव
नए केस में भानुप्रतापपुर के सुभाषपारा में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक पूर्व में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट में आया था। चारामा में मिला युवक दिल्ली से दो दिन पूर्व ही वापस लौटा था। जब जांच कराया तो पॉजिटिव पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Y4uQN
via

Comments