मोवा इलाके में रहने वाली 10वीं की नाबालिग छात्रा को यूपी का युवक पिछले 6 माह से ब्लैकमेलिंग कर रहा है। छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 30 हजार रुपए वसूल लिया। वह छात्रा से अभी पैसे की डिमांड कर रहा है। छात्रा ने परेशान होकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मोवा में रहने वाली 15 साल की नाबालिग 10वीं कक्षा में है। उनके मोहल्ले में यूपी का राजू उर्फ अहमद अली रिश्तेदार के यहां आया था। तभी दोनों में दोस्ती हुई। छात्रा विज्ञान केंद्र गई थी, जहां आरोपी भी पहुंचा था। छात्रा बाथरूम गई तो आरोपी ने चोरी से उसकी फोटो खींच ली। वह कुछ दिन रहने के बाद यहां से चला गया। उसके बाद उसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उसने छात्रा को वह फोटो भेजी, जो उसने खींची थी। वह धमकी देने लगा कि वह फोटो वायरल कर देगा। छात्रा डर गई थी, उसने छात्रा से 3 हजार रुपए मांगे। छात्रा ने अपने पॉकेटमनी से पैसा दे दिए। युवक ने फिर कॉल किया और पैसे की डिमांड की। उसने 6 माह में छात्रा से 30 हजार रुपए लिए है। उसके बाद भी वह पैसों की डिमांड कर रहा है। इसमें कुछ और युवक भी शामिल हैं, जो युवक के मोबाइल से कॉल करते हैं। घटना के बाद से छात्रा बहुत डरी हुई है। परिजन उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3383De2
via
Comments
Post a Comment