Skip to main content

नक्सली प्रवक्ता ने गणपति के आत्मसमर्पण को बताया झूठा

नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के सचिव रहे गणपति के आत्मसमर्पण को नक्सलियों ने झूठा बताया है। सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने अपने जारी बयान में आरोप लगाते कहा है कि मोदी और उनके मंत्रिमंडल के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था खासी गड़बड़ा चुकी है। कोविड-19 महामारी से अर्थव्यवस्था और ज्यादा बिगड़ी है। ऐसे में मोदी के खिलाफ लोगों का विरोध रोजाना बढ़ता चला जा रहा है।
सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय ने अपने जारी बयान में यह भी कहा है कि शहरी माओवादियों के नाम पर कई लोगों को जेल में डाल दिया गया है, जिसमें बारबरा राव, साईंबाबा, आनंद तेलतुंबडे, सुधा भारद्वाज, शोमा सेन, वर्नोन गोंजाल्विस, अरुण फेरारा, रोना विल्सन, सुरेंदर गडलिंग, गौतम नवलक्का, सुदेवर डावले, महेश रावतू जैसे कई और शामिल हैं। उन्हाेंने यह भी आरोप लगाया है कि पीएम मोदी गलवान घाटी पर चीन के साथ हालिया विवाद को सुलझाने में भी विफल रहे हैं, जिससे दुनियाभर में भारत की बदनामी भी हो रही है। गणपति के समर्पण पर अभय ने कहा है कि उसने स्वेच्छा से अपनी बढ़ती उम्र और आम बीमारियों से जूझने के चलते दो साल पहले ही पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला ले लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hVUaww
via

Comments