Skip to main content

संक्रमितों को तय अस्पताल में भेजें : एचएमएस

भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस) के पदाधिकारियों की बैठक में करोना महामारी, वरिष्ठ कर्मचारियों के भविष्य में पदोन्नति एवं आउटसोर्सिंग पर चर्चा की गई। उप महासचिव डीके सिंह ने कहा कि जिन बीएसपी कर्मचारियों को स्थानीय कोविड- केयर सेंटर में भेजा गया है उन्हें तत्काल वापस अपने किसी हॉस्पिटल या वहां शिफ्ट किया जाए जिस हॉस्पिटल सेेे बीएसपी ने अनुबंध किया है। कर्मचारियों का इलाज बीएसपी के डॉक्टरों की देखरेख में ही किया जाना चाहिए । उप महासचिव सिंह ने कहा कि प्लांट में कर्मचारी तीनों शिफ्ट में काम करते हैं ।

भिलाई इस्पात संयंत्र केे फ्लू क्लीनिक में 50 टोकन सुबह बांटा जाता है, करोना की जांच बीएसपी कर्मचारियों के लिए 24 ×7 के लिए चालू किया जाना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तीनों शिफ्ट के मरीज अपनी जांच करवा सकें। बैठक में महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन द्वारा 27 मार्च को ही कोरोना महामारी से कर्मचारियों पर पड़ने वाले कुप्रभाव के बारे में जानकारी दी गई थी।

यूनियन द्वारा औद्योगिक संबंध विभाग को ई-मेल द्वारा ज्ञापन दिया गया था।.जिसकी प्रतिलिपि सीईओ, ईडी पीएंडए, डायरेक्टर इंचार्ज मेडिकल को औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से भेजा गया था एवं मांग की गई थी कि सभी कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा करोना महामारी के किया जाए, लेकिन आज तक प्रबंधन की ओर से कोई निर्णय नहीं किया गया है। उप महासचिव धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि इलाज के लिए एकमात्र हॉस्पिटल सेक्टर 9 ही है। यहां कोरोना का इलाज न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EVfofL
via

Comments