Skip to main content

नाबालिग को घर से भगाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जनकपुर थानांतर्गत नाबालिग को घर से भगाकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितंबर को वह बड़ी बेटी के घर गया था। उसकी पत्नी मजदूरी करने गई थी। इस दौरान 16 वर्षीया पुत्री घर पर अकेली थी। शाम को पत्नी घर लौटी तो पुत्री गायब थी। 15 सितंबर को घर लौटा तो पत्नी ने उसे नाबालिग बेटी के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। पिता ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को बहला- फुसला कर ले जाने की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने मनेंद्रगढ़ थानांतर्गत ग्राम शंकरगढ़ से नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग के बताने पर पुलिस ने ग्राम शंकरगढ़ माझा पारा निवासी 19 वर्षीय नान्हू पिता मोतीलाल के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZWm04E
via

Comments