Skip to main content

ड्यूटी जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

अंजोरा पुलिस चौकी इलाके के पुराना बैरियर के समीप रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रक के अगले पहिए के नीचे गिरकर दब गया। ट्रक चालक उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोषी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसआई देवशरण सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे की है। सड़क दुर्घटना में नगपुरा (पुलगांव) निवासी संदीप (32) पिता जीवन लाल वर्मा की मौत हो गई।

पूछताछ में पता चला कि संदीप सुबह बाइक से रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में नौकरी करने के लिए जा रहा था। पुराने बैरियर के पास हरियाणा पासिंग ट्रक ने उसे पीछे से ठोकर मार दी। इससे बाइक और चालक दोनों गिरे और ट्रक के अगले पहिए के नीचे फंस गए थे। ट्रक चालक दोनों को घसीटते हुए ले गया था। इसके बाद ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना में संदीप को गंभीर चोट लगी थी। पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। बता दें कि इलाके में पहले भी हादसे हो चुके हैं। भारी वाहनों की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसों की संख्या में वृद्धि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35iMctA
via

Comments