Skip to main content

पीपीई किट पहन कोविड हॉस्पिटल गईं डिप्टी कलेक्टर, पूछी समस्याएं

धरमपुरा स्थित कोविड हॉस्पिटल में डिप्टी कलेक्टर पीपीई किट पहनकर जायजा लेने पहुंची। भर्ती मरीजों ने बताया कि गुरुवार की शाम पहुंची डिप्टी कलेक्टर ने दवा, इलाज, खाने के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि अभी व्यवस्था ठीक है। इसके अलावा कुछ मरीजों ने सफाई को लेकर शिकायत की और बताया कि यहां भर्ती मरीज डस्टबिन का उपयोग न करते हुए कचरा यहां वहां फेंक रहे हैं। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने तत्काल सभी को ऐसा करने से मना किया और फिर भी गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मरीजों ने डिप्टी कलेक्टर को बताया कि यहां आते ही पहले गेट पर उन्हें सैनिटाइज करवाया गया और साबुन सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाए गए। इस तरह से किसी अफसर का सीधे कोरोना पॉजिटिव मरीजों से वन टू वन करने का जिले में पहला मामला है।
गौरतलब है कि भास्कर ने इस कोविड हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबंध में खबरों का प्रकाशन किया था। इसके बाद से यहां व्यवस्था दुरूस्त कर ली गई है। अभी यहां पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है खाने की क्वालिटी में सुधार भी आ गया है। इसके अलावा मरीजों का ऑक्सीजन लेवल व अन्य जांच भी लगातार की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321ve0O
via

Comments