Skip to main content

निजी विद्यालयों ने संघ का गठन किया बीईओ को ज्ञापन सौंप बताईं समस्याएं

कोयलीबेड़ा ब्लॉक में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों द्वारा अशासकीय विद्यालय संघ का गठन किया। संचालकों ने बैठक कर सर्वसम्मति से संचालक सैमनस नैनन तथा आलोक विश्वास, अध्यक्ष सपन तरफदार, उपाध्यक्ष शेखर मंडल, सचिव संजय कुमार डोरे, सहसचिव अभजित मंडल, कोषाध्यक्ष धनंजय सिन्हा तथा मीडिया प्रभारी के रवि तथा भरत साहू को चुनाव किया। संघ पदाधिकारियों ने इसके बाद अपनी समस्याओं को लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शासन की ओर से निशुल्क मिलने वाली पुस्तकें के साथ शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों में शासन की ओर से दी जाने वाले राशि इस सत्र तथा कुछ विद्यालय को विगत सत्र का भी नहीं प्राप्त न होने के संबंध में जानकारी देते हुए पुस्तकें तथा राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष सपन तरफदार ने बताया लॉकडाउन के चलते बच्चों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों को आर्थिक समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में गरीब बच्चों के फीस की राशि भी रोक कर रखी गई है, जिससे शालाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ष शासकीय स्कूलों के साथ उन्हें भी पुस्तकें मिल जाया करती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक पुस्तकें नहीं मिल सकी है। इस कारण बच्चों की घर में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शासन की ओर से निशुल्क पुस्तकें मिलने के बाद बाजार में यह पुस्तकें आना बंद हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के पास कोई और विकल्प नहीं है। इस दौरान निजी स्कूलों को कांकेर से पुस्तक लाने के संबंध में भी जानकारी दें। स्थानीय स्तर पर पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग की। बीईओ अर्जुन सर्फे ने उनकी समस्याओं को जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कोयलीबेड़ा ब्लाक में संचालित समस्त निजी स्कूलों के संचालक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Private schools formed association, submitted memorandum to BYO, telling problems


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bq9izB
via

Comments