गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की। यूनिवर्सिटी ने बुधवार को बीएसडब्ल्यू, बीए, बीएससी एंथ्रोपोलॉजी, बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। इसमें बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स के जनरल के छात्रों का कटऑफ 89 प्रतिशत गया है। वहीं ओबीसी का 85 प्रतिशत, एससी का 77.4 प्रतिशत कटऑफ गया है। वहीं एसटी का कटऑफ 81.4 और ईडब्ल्यूएस का 81.6 प्रतिशत गया है। इसके अलावा बीएसडब्ल्यू का मेरिट लिस्ट जारी हुआ है। इसमें 37 सीट हैं। जनरल का 15 सीट, ओबीसी का 8 सीट, एससी का 5 सीट और एसटी का 2 व ईडब्ल्यूएस का 7 सीट है। इसमें 49.8 प्रतिशत के छात्रों को एडमिशन का मौका दिया गया है। बीए, बीएससी एंथ्रोपोलॉजी का भी मेरिट लिस्ट जारी हुआ है। बीएससी एंथ्रोपाेलॉजी में 50 सीट है। इसमें जनरल का कटऑफ 61.20 प्रतिशत गया है। ओबीसी का 57.40 प्रतिशत और एसटी का 57.40 प्रतिशत है। बीए एंथ्रोपोलॉजी में 25 सीट है। इसमें जनरल का कटऑफ 63.60 गया है। ओबीसी, एससी, एसटी में कोई भी छात्र नहीं है। बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में 75 सीट है। इसमें जनरल की 32, ओबीसी की 20, एससी की 11, एसटी की 5 और ईडब्ल्यूएस की 7 सीट है। बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में जनरल का कटऑफ 85 प्रतिशत गया है। वहीं ओबीसी का 79.6, एससी का 73.6 और एसटी का 74.8 व ईडब्ल्यूएस का 50.8 प्रतिशत गया है। अब इन छात्रों के दस्तावेज का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद एडमिशन दिया जाएगा। अन्य विभागों की मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी गुरुवार को जारी कर सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZL9l4n
via
Comments
Post a Comment