महिला आईटीआई में एडमिशन प्रकिया शुरू हो गई है जिसमें कोरोना का प्रकोप साफ नजर आ रहा है। पिछले साल महिला आईटीआई में केवल 204 सीटें थी जिसके लिए 2500 आवेदन आए थे। इस बार यहां 88 सीटें बढ़ाई गई जिससे सीटों की संख्या 292 हो गई है लेकिन आवेदनों की संख्या घटकर आधी यानी मात्र 1290 हो गई है। कोरोना की वजह से यहां एडमिशन के लिए काफी कम आवेदन आ रहे हैं। आवेदकों के सर्टिफिकेटों की जांच के लिए आईटीआई बुलाया जा रहा जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते सभी के हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही एक एक कर अंदर जाने दिया जा रहा है।
कांकेर महिला आईटीआई में कुल 7 ट्रेड संचालित हैं जिनकी पिछले साल तक 204 सीटें थी। इस बार इलेक्ट्रिशियन ट्रेड को छोड़ कर शेष सभी ट्रेडों के लिए सीटें बढ़ाई गई है। कोपा ट्रेड में गत वर्ष 24 सीटें थी जो इस वर्ष बढ़कर 48 हो गई है। इसी तरह स्टेनो की सीटें 24 से बढ़ाकर 48, हास्पिटल हाऊस कीपिंग की भी 24 से बढ़ाकर सीटें 48 कर दी गई है। स्मार्ट फोन में भी पिछले साल 24 सीटें थी जिसे बढ़ाकर 48 कर दिया गया है। सेविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की 20 सीटें थी जिसे बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 580 आवेदन कोपा ट्रेड के लिए आए हैं। स्टेनो ग्राफर ट्रेड के लिए 244, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए 179 आवेदन, हाउस कीपिंग ट्रेड के लिए 105 आवेदन, ड्रेस मेकिंग ट्रेड के लिए 100 आवेदन, सेविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के लिए 56 आवेदन तथा सबसे कम 26 आवेदन स्मार्ट फोन ट्रेड के लिए आए हैं।
इस वर्ष बहुत कम आवेदन
कांकेर महिला आईटीआई प्राचार्य सुरेश धु्रव ने कहा इस वर्ष कोरोना की वजह से सी-टो की संख्या में बढ़ोतरी होने के बावजूद गत वर्ष आवेदन कम आए हैं। एडमिशन के बाद कब कक्षाएं लगेंगी इस संबंध में शासन से कोई आदेश नहीं आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EX12uQ
via
Comments
Post a Comment