जिले में बढ़ते काेरोना के मामले को देखते हुए कलेक्टोरेट के कर्मचारियों का भी शनिवार को कोरोना जांच हुआ। यहां के विभिन्न विभाग के 83 कर्मचारियों को सैंपल लिया गया है। कलेक्टोरेट के अधीक्षक राजेन्द्र ध्रुर्वे ने बताया कि 41 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से जांच हुआ है। वहीं 43 का आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गई। एंटीजन से जांच कराए 41 कर्मचारियों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। वहीं 43 लोगों का रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। ऐसे में इन कर्मचारियों को कलेक्टोरेट में रिपोर्ट आने तक नहीं आने कहा गया है। ये घर में ही रहकर काम करेंगे। 10 दिन पहले कलेक्टोरेट के एक कर्मचारी काेरोना संक्रमित पाया गया था। राहत की बात रही कि वह घर में ही होम क्वारेंटाइन पर था। ऐसे में कलेक्टोरेट के दूसरे कर्मचारी संपर्क में नहीं थे।
कलेक्टोरेट के भीतर आमजन के प्रवेश पर रोक: जिले में अब तक करीब 575 कोरोना में मामले सामने आ चुके है। ऐसे में कलेक्टोरेट के कर्मचारियों का सैंपल लेने के निर्देश कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने दिए थे। शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद सैंपल लेने की कार्रवाई शुरू हुई। वहीं कलेक्टोरेट में कर्मचारियों व मीडियाकर्मी के अलावा आमजन के प्रवेश पर रोक लगाया गया है। लोगों के आवेदन कलेक्टोरेट के मेन गेट के सामने लिए जा रहें है। वहीं धरना-प्रदर्शन वाले लोगाें का भी ज्ञापन गेट के सामने लिया जाता है। ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टोरेट के भीतर मौजूद किसी भी एक डिप्टी कलेक्टर को भेजा जाता है।
कुछ ने सैंपल नहीं दिए
सैंपल देने के लिए सभी को अनिवार्य किया गया था। लेकिन कई लोगों ने सैंपल नहीं दिया है। ज्यादातर कर्मचारी दीगर जिले व कवर्धा के आसपास गांव से आते हैं। ऐसे कर्मचारियों का जल्द ही सूची बनाई जा सकती है, ताकि वे सैंपल दे सके। वहीं कई विभागों में हाल में ही कुछ अधिकारी तबादले में रायपुर से आए हुए है। रायपुर में संक्रमण के मामले ज्यादा बढ़े है। इस कारण ऐसे अधिकारी-कर्मचारी का भी सैंपल लेने निर्देश दिए गए है। बीते माह वन निगम में एक अफसर बिलासपुर से कवर्धा तबादला लेकर कर पहुंचे हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GA2e8k
via
Comments
Post a Comment