Skip to main content

कोसी नदी में डूबा उपमुखिया का 7 वर्षीय नाती प्रिंस कुमार, लापता

रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपट्टी पंचायत के पूर्वी कोसी तटबंध के 16.98 किमी के समीप बुधवार को उपमुखिया नीलम देवी का नाती 7 वर्षीय प्रिंस कुमार कोसी नदी में डूब गया। जो लापता है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण, रतनपुर थाना पुलिस, बसंतपुर अंचलाधिकारी विद्यानंद झा पहुंचे। ग्रामीणों ने आसपास तलाशी की पर प्रिंस कहीं नहीं दिखा। मौके पर एनडीआरएफ की टीम कमांडर लालबहादुर एवं अन्य आठ सदस्य के साथ पहुंची। लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण बुधवार को तलाशी का कार्य नहीं पाया। एनडीआरएफ की टीम ने दो बोट के साथ खोजबीन गुरुवार की सुबह 5:00 बजे से जारी कर दिया है।
सहरसा जिला के तरियामा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार साह का पुत्र प्रिंस कुमार नानी घर सातनपट्टी पंचायत वार्ड नंबर 9 निवासी उप मुखिया नीलम देवी के साथ रहता था। नाना विशेश्वर साह ने बताया कि बच्चा शाम के करीब 4:00 बजे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकल था। खेलते खेलते पूर्वी कोसी नदी के स्पर संख्या 16.98 किमी पर आ गया। अन्य साथी पानी में स्नान करने लगा, तब प्रिंस पानी में कूद गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर मौजूद सीओ एवं अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4Elfu
via

Comments