]सीआरपीएफ के सी-2 कंपनी के एएसआई रैंक के अफसर ने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मार ली। सीआरपीएफ के जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया उसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ एएसआई 49 वर्षीय शिवानंद सिदप्पा कर्नाटक के बिदर जिले के रहने वाले थे वह गादीरास सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ थे। हाल ही में तीन महीने की छुट्टी मनाकर गादीरास सीआरपीएफ कैंप लौटे थे।
जवानों ने बताया कि वे बेहद ही खुशमिजाज इंसान थे और रोज की तरह बुधवार को भी शिवानंद सुबह 6 बजे जवानों के साथ पीटी की जो 40 मिनट की होती है उसके बाद 5 मिनट का ब्रेक लिया जाता है।
पीटी के बाद शिवानंद ने भी सभी जवानों के साथ वॉलीबॉल भी खेला और खेलते-खेलते बीच में ही आधा गेम खेलकर अपने बैरक में चले गये और 7:15 बजे सर्विस रायफल एके-47 से अपने सिर में सात गोली दाग ली। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो कैंप में अफरा-तफरी मच गई। जब जवान बैरक में पहुंचे तो शिवानंद की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। शिवानंद की सुबह ही अपनी बेटी और परिवार वालों से बात भी हुई थी।
आत्महत्या का कारण अज्ञात: थाना प्रभारी
गादीरास थाना प्रभारी रितेश यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान ने अपनी सर्विस रायफल एके-47 से खुद को गोली मार ली है। उन्होंने बताया आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है और मौके पर भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32z7nWK
via
Comments
Post a Comment