सीपत के मटियारी क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात दो सियारों के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। शिकार के लिए उपयोग की गई देसी भरमार बंदूक को जब्त कर लिया गया है। वन विभाग के पास ऐसी सूचना पहले से ही थी मटियारी के शिकारी रात में जानवरों का शिकार कर सकते हैं। इसलिए वन विभाग की टीम सीपत के डिप्टी रेंजर नामित तिवारी के साथ रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान शिकार किए जाने की जानकारी मिलने पर टीम ने पांच शिकारियों को पकड़ लिया। जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में मगती, राजू, संदीप व महताब शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल संरक्षण भेजा गया है। इस संबंध में डीएफओ बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि शिकार करने वाले पांच आरोपी टीम ने पकड़े हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hFt5wp
via
Comments
Post a Comment