Skip to main content

बस्तर में कांग्रेस के बड़े नेता समेत 55 लोग संक्रमित

संभाग के पांच जिलों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को सिर्फ आरटीपीसीआर जांच से ही 109 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं इनमें 55 तो बस्तर जिले के हैं।
इनमें शहर के एक बड़े कांग्रेस नेता भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरटीपीसीआर जांच में बीजापुर में 4, बस्तर में 55, सुकमा में 11, कोंडागांव में 6, दंतेवाड़ा में 14 कांकेर में 19 नये मरीज मिले हैं।
कुल पांच जिलों में 90 नये मरीज सामने आये हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर एंटीजन किट से की गई जांच से अन्य मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं जिनके आंकड़े देर रात तक सामने आयेंगे। अब पूरे संभाग में कोरोना तेजी से फैल रहा है और इसे रोकने का कोई प्रभावी उपाय भी प्रशासन के पास नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXrYeT
via

Comments