Skip to main content

ठगी का कस्टमर केयर, कॉल करते ही खाते से निकल गए 5.35 लाख रुपए

राजधानी के नामी कपड़ा कारोबारी से गुरुवार को 5.35 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई हैं। कारोबारी के मोबाइल पर खाते से पैसा कटने का मैसेज आया। उन्होंने मैसेज देखकर इंटरनेट से बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा और उसमें कॉल किए। कस्टमर केयर की जगह ठगों ने अपना नंबर अपलोड किया है। कारोबारी को उन्होंने खाता अपडेट करने का झांसा दिया और बैंक की पूरी जानकारी ले ली। उनके मोबाइल पर ओटीपी भी आया। कारोबारी ने ओटीपी नंबर भी ठग को बता दिया। उसके बाद खाते से 11 किश्त में 5.35 लाख रुपए निकाल लिए। जब ट्रांजेक्शन का मैसेज देखा तो ठगी का पता चला। उन्होंने अपने परिचितों से संपर्क किया और बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली। फिर देवेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए।
देवेंद्र नगर टीआई ने बताया कि विमल वाटिका के मालिक नरेंद्र चौधरी का निजी बैंक में खाता है। उस खाते में जीरो बैलेंस हैं। इसके बाद भी उनके मोबाइल पर 708 रुपए कटने का मैसेज आया। मैसेज देखकर हड़बड़ा गए कि जिस खाते में पैसा नहीं है। उसके बाद पैसा कैसे कट रहा है। उन्होंने मोबाइल से इंटरनेट में बैंक का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा। उसमें से नंबर निकालकर कॉल किए और अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसी दौरान उनका कॉल कट गया। फिर उनके पास कॉल आया और ठग ने आश्वासन दिया कि उनके खाते को अपडेट कर दिया जाएगा। उसने खाता संबंधित कुछ जानकारी बातों ही बातों में उनसे ले ली। उन्होंने जानकारी ठग को बता दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ef7RI9
via

Comments