Skip to main content

कोसी नदी में डूबने से 50 वर्षीय महिला की हुई मौत, पसरा मातम

थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के ढेना वार्ड नंबर 6 निवासी बीरेंद्र मेहता की पत्नी 50 वर्षीय सुरजी देवी की मौत शनिवार को पूर्वी कोसी तटबंध 8.70 किमी के समीप कोसी नदी में डूबने से हो गई। कोसी नदी का जल स्तर काफी कम हो चुका है। जिससे पानी की धारा तेज हो गयी है।
बताया जा रहा है कि मृतका सुरजी देवी कोसी नदी के भीतर अपने खेतों में फसल लगाने के उद्देश्य से घास की सफाई करने जा रही था। जिनके साथ कुछ और महिला भी थीं। मृत महिला बगल से पानी को पार कर रही थी। नदी में पानी का स्तर कही ज्यादा, कही कम होने से अपना नियंत्रण खो बैठीं। पानी का धारा रहने से पानी अपने चेपैट मे ले लिया। उनके साथ में जा रही महिलाओं ने पकड़ कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद विलाप करते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R0LHMt
via

Comments