Skip to main content

बस्तर जिले ने 50 जिलों को पछाड़ा, 16वें नंबर पर पहुंचा

नीति आयोग ने बुधवार को जुलाई महीने की डेल्टा रैंकिंग जारी की है। इसमें बस्तर जिले के हालात पहले से काफी सुधरे हैं। डेल्टा रैंकिंग के मुताबिक जून में जहां बस्तर जिला ओवरऑल रैंकिंग में 66वें नंबर पर रहा, वहीं जुलाई में रैंकिंग में सुधार के साथ अब 50 आकांक्षी जिलों को पछाड़कर बस्तर जिला 16वें नंबर पर आ गया है।
नीति आयोग द्वारा तय किए गए अलग-अलग सेक्टरों में से स्वास्थ्य एवं पोषण में बस्तर जिले ने काफी सुधार किया है। जून में जहां रैंकिंग 80 थी, वह अब 7वें नंबर पर आ गई है। जबकि शिक्षा के सेक्टर में बस्तर जिला औंधे मुंह गिरता हुआ 16 से 87वें नंबर पर पहुंच गया है।
कृषि और जल संसाधन के मामले में जिला 69 से 83, वित्तीय समायोजन और कौशल विकास के मामले में बस्तर जिला 40वें से 66वें और आधारभूत संरचना में बस्तर जिला जहां 69वें नंबर पर था, इस महीने यह 104वें नंबर पर पहुंच गया है। इसी तरह संभाग में दंतेवाड़ा को ओवरआल 9वीं रैंक मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग की हालत काफी सुधरी है। इसके लिए लोगों ने खुशी जाहिर की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gUEybg
via

Comments