पुराने बसस्टैंड के एक सूने और लंबे समय से बंद पड़े मकान और दीवान वीडियो हाॅल में बीतीरात अचानक आग गई। जब वहां से धुंआ उठा तो लोग वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। यहां पिछले पांच माह में यह तीसरी बार आग लगी है। बार बार आग लगने से आशंका जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों द्वारा खाली मकान में पहुंच उसमें आग लगाई जा रही है।
आलामारी-दरवाजे जले
मंगलवार रात पुराना बस स्टैंड में बैठे कुछ लोगों ने नदी किनारे से धुआं निकलते देखा। मौके पर मौजूद लतीफ मेमन व गोलू मंगलानी ने जाकर देखा तो खाली पड़े मकान व वीडियो हाॅल से आग की लपटें उठ रही थी। घर के अंदर रखे फर्नीचर जल रहे थे। आलामारी, दरवाजे आदि सभी जल गए। युवकों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32UZERX
via
Comments
Post a Comment