जयनगर पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी करने वाले आरोपियों का गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 7 नग समरर्सिबल पम्प, वायर, पाईप, 2 मोटर साइकल बरामद कर कार्यवाही किया है।
मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने गैंग बनाकर चोरी के मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी जयनगर को दिए थे। विवेचना के दौरान सोमवार 07 सितम्बर को मामले में संलिप्त ग्राम रनपुरकला थाना गांधीनगर निवासी हीरालाल राजवाड़े, बिक्की राजवाड़े, ग्राम रनपुरकला पीपरधक्का निवासी अविनाश से 1-1 नग पम्प, 7 नग पाईप व 1 नग स्टाटर जब्त किया गया। गफ्फार खान से 03 नग समरसिबल पम्प एवं चोरी में शामिल आरोपी ग्राम रनपुरकला पीपरधक्का पृथ्वीराज सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्वाज, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई विराट विशी, राजाराम राठिया, देवनाथ चैधरी, प्रधान आरक्षक पुष्पा पैंकरा, अरूण गुप्ता, आरक्षक शिव राजवाड़े, ललन सिंह, दीपक दुबे, अनिल सिंह, सत्यनारायण सिंह, झुमुक लाल, कामेश्वर नेताम, दिलेश्वर पैंकरा, इमरान खान, रवि पाण्डेय, जयप्रकाश यादव, मदन पैंकरा, बंधुराम सारथी, महिला आरक्षक अनिता राजवाड़े व पिंकी सोनवानी सक्रिय रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R3Ymyi
via
Comments
Post a Comment