थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के अनंत चौक पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 48 घंटे का रामायण पाठ वाचन किया गया। हालांकि अन्य वर्ष की तरह मेले का आयोजन नहीं किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उत्साह को बरकरार रखने, सामाजिक शांति एवं समृद्धि के लिए रामायण पाठ सुना।
पहले 24 घंटे विमला देवी एवं बाद में 24 घंटे का पाठ असर्फी मेहता द्वारा कराया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पूजा व मेले की रौनक खोई लग रही है। संक्रमण को देखते हुए मेले का आयोजन नहीं किया गया। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EUqC3S
via
Comments
Post a Comment