Skip to main content

कोविड हॉस्पिटल में 35 ऑक्सीजन बेड, आइसोलेशन सेंटरों में भी सुविधा

प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना मरीजों के लिए जहां ऑक्सीजन की कमी से कोहराम मचा हुआ है वहीं जशपुर जिले में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है।
जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित एमसीएच बिल्डिंग में संचालित कोविड-19 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है और ऑक्सीजन पाइप से 35 बेड को जोड़ा गया है। जिले के लगभग सभी विकासखंडों में आइसोलेशन सेंटर खोले गए हैं। इन आइसोलेशन सेंटरों में भी कम से कम दस बैड में ऑक्सीजन सुविधा देने की तैयारी चल रही है। कोविड-19 के सर्विलेंस ऑफिसर ने बताया कि ऑक्सीनज की किल्लत जिले में फिलहाल नहीं हैं। क्योंकि अबतक जितने भी कोराेना मरीज आए हैं उसमें बहुत कम मरीजों को ही ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है। आक्सीजन सिलेंडर आइसोलेशन सेंटरों में भी रखा गया है। इसके अलावा सामान्य मरीजों के लिए आइसीसीयू में भी स्टॉक में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ है। यदि अचानक से भी ऐसे मरीज सामने आए जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है तो जिले में इसे पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि नए भरे हुए सिलेंडर का आर्डर भी जिले से गया हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cyLiuY
via

Comments