Skip to main content

नारायणपुर में सबसे ज्यादा 35 लोग मेकाॅज के वार्ड ब्वाय को भी कोरोना

संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी चार जिलों में 85 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बस्तर जिले में 22, बीजापुर में 18, दंतेवाड़ा में 10 और सबसे ज्यादा 35 मरीज नारायणपुर से मिले हैं। खास बात यह कि अब सभी जिलों में एंटीजेन से जांच की शुरुआत हो गई है। ऐसे में हर रोज संदिग्धों की जांच में तेजी आ गई है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इधर मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में तैनात एक वार्ड ब्वाय भी कोरोना पाॅजिटिव निकला है। बताया जा रहा है कि वह कुछ मरीजों के संपर्क में भी आया था। ऐसे में अब यहां और भी ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lOUY8I
via

Comments