संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (आर-1) के वर्चुअल प्लेसमेंटनामा ओपन कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदेश में पहली बार होने वाला ऑनलाइन प्लेसमेंट कैंपस होगा। जहां छत्तीसगढ़ के युवाओं को नौकरियां देने 30 कंपनियों ने सहमति दी है।
इसकी शुरुआत 5 सितंबर से होने जा रही है। भिलाई और रायपुर में स्थिति संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (आर-1) की पहल ‘प्लेसमेंटनामा’ के तहत यह मौके युवाओं को मिलेंगे। स्टेट लेवल वर्चुअल ओपन कैंपस प्लेसमेंट में इंजीनियरिंग, साइंस, कला, फार्मेसी में 2017 से 2020 बैच के स्टूडेंट्स ड्राइव का हिस्सा बन पाएंगे। प्लेसमेंटनामा 20 सितंबर तक जारी रहेगा। सबसे खास बात यह है कि यह प्लेसमेंट पूरी तरह से मुफ्त होगा। किसी भी स्टूडेंट को पंजीयन करने के लिए भी शुल्क नहीं देना होगा। प्रदेश के हर जिले से स्टूडेंट्स शामिल हो पाएंगे।
प्लेसमेंट के लिए स्टूडेंट्स को कराना होगा पंजीयन
रूंगटा समूह के डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि इस वर्चुअल रिक्रूटमेंट ड्राइव में पंजीयन के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट placementnamaa.rungta.ac.in पर जाकर पंजीयन करना होगा। इसके बाद पेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट ड्राइव ट्रेनिंग के बटन पर क्लिक करना होगा। इस ओपन कैंपस ड्राइव को वर्चुअल तरीके से बेहद आसान बनाया गया है। पूरी प्रकिया संस्थान की बेवसाइट पर ही पूरी होगी। यह सब ऑनलाइन होगा।
कोरोना संकट में युवाओं को मिलेगा अवसर: रूंगटा
समूह के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा ने बताया कि कोरोना के इस दौर में भी अच्छे और प्रतिभाशाली युवाओं को हायर करने का सिलसिला नहीं थमा है। इस प्लेसमेंट नामा में युवाओं को बेहतर अवसर मिलेगा। डायरेक्टर एचआर महेंद्र श्रीवास्तव और ज्वाइंट डायरेक्टर प्लेसमेंट प्रोफेसर एडविन एंथोनी ने कहा कि वर्चुअल प्लेसमेंटनामा के जरिए दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को नौकरियां दिलाने की कोशिश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31Zo1yh
via
Comments
Post a Comment