पशु पालकों को मवेशियों को खुले में छोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा गोठान, रोका छेका व गोबर खरीदी जैसे अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका असर अब तक पशुपालकों पर पड़ता दिखाई नहीं पड़ रहा है। पशुपालक अब भी अपने मवेशियों को खुले में ही छोड़ रहे हैं। इसके चलते मवेशी सड़कों पर जमावड़ा लगाकर बैठे रहते हैं। डेढ माह में वाहनों की टक्कर से 30 मवेशी घायल हो चुके हैं। वहीं कई मवेशियों की अकाल मौत भी हो चुकी है। पूर्व में नगर पंचायत द्वारा अभियान चलाकर कुछ मवेशियों को गोठान में भेजा था।
शहरों में स्थिति काफी खराब
मवेशियों का सड़क में लगने वाली समस्या शहरों में अधिक है। लोग जरूरत निकलते ही मवेशियों का खुले में छोड़ देते हैं। मवेशी दिनभर नगर के सड़कों व किनारे में बैठे रहते हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं वाहनों की चपेट में आने से मवेशी घायल हो जाते हैं, तो कभी उनकी अकाल मौत हो रही है।
पहले अभियान को लेकर दिखाई सक्रियता अब अमला पड़ा सुस्त
सरकार द्वारा गांव-गांव में गौठान बनाकर इन मवेशियों को रोका छेका अभियान चलाकर गौठानों में ले जाने जोर दिया गया। शुरुआत में अधिकारी, जनप्रतिनिधि इसको लेकर काफी सक्रियता दिखाए। कई दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन कर संकल्प भी दिलाया गया। कुछ समय बाद सभी ठंडे पड़ गए और मवेशियां फिर से सड़कों में दिखाई पडऩे लगे। बजरंग दल जिला संयोजक अरविंद जैन, गौ सेवक जिला प्रमुख संजय साहू, गो सेवक भगत षांडिल्य ने बताया मवेशियों के मालिक अपने मवेशियों को घरों में नहीं रखते, यह चिंता का विषय है। जागरूकता अभियान चलाते पर लोग जागरूक नहीं हो रहे हंै और सड़कों पर मवेशी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हंै। अगस्त में 17 और सिंतबर में अब तक 13 मवेशी घायल हो चुके हैं। इनमें दो गाय की मौत भी हो गई है। घायलों को गौसेवकों द्वारा उपचार कराया जाता है।
यहां लगता है जमावाड़ा : शहर के बाबा शतरात शाह चौक में 12, दल्लीरोड 16़, अंतागढ़ रोड 10़, संबलपुर रोड़ 19 और बस स्टैंड में 18, कांकेर रोड़ में 27 मवेशी, साप्ताहिक बाजार स्थल में 12 मवेशियों का जमावड़ा रहता है। इसका कोई मालिक नहीं है। इसके चलते यह सड़कों पर ही दिन-रात जमे रहते हैं।
अभियान चलाकर हटाया जाएगा : नगर पंचायत सीएमओ ललित साहू ने बताया पिछले माह कुछ मवेशियों को गांवों के दो गोठानों में शिफ्ट किया गया था, फिर से मवेशी नगर के सड़कों पर आ गए हैं। अभियान चलाकर सभी मवेशियों को गौठान भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2ikV3
via
Comments
Post a Comment