Skip to main content

मुंबई के लिए नई फ्लाइट 25 से, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि अब मुंबई जाने के लिए एक नई फ्लाइट 25 सितंबर से शुरू हो रही है। अभी तक रायपुर से मुंबई जाने के लिए केवल दो ही फ्लाइट उपलब्ध है। इसमें एक हफ्ते में पांच और एक छह दिन उड़ान भरती है। तीसरी नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को आसानी होगी।
विस्तारा एयरलाइंस अपनी उड़ानों का विस्तार करते हुए नई फ्लाइट मुंबई-रायपुर-मुंबई शुरू कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। एयरलाइंस के अनुसार नई फ्लाइट (यूके795) मुंबई से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9.50 को रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से 10.50 को रवाना होकर दोपहर 12.35 को मुंबई पहुंच जाएगी। फिलहाल यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
विस्तारा एयरलाइंस के पहले इसी समय पर जेट एयरलाइंस की फ्लाइट चलती थी, लेकिन एयरलाइंस के बंद होने के नई एयरलाइंस ने इसी समय पर नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है। ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशन के भरत देव ने बताया कि मुंबई के लिए लगातार फ्लाइट की डिमांड की जा रही थी। मुंबई में कोरोना के कारण नियमित तौर पर फ्लाइटें नहीं चल रही थी। ऐसे में नई फ्लाइट से लोगों को राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Flight 25 to Mumbai, online booking started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FMm0wS
via

Comments