सोमवार को बेमेतरा ब्लॉक में 8 नए मरीजों की पहचान की गई है। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार 25 साल की एक महिला व 26 साल का एक पुरुष जिला अस्पताल में संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा बेमेतरा शहर में 42 साल का पुरुष, 22 साल की महिला, 47 साल का पुरुष व 15 साल के बालक के अलावा 45 साल की एक महिला व 44 साल का पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। इन्हें कोविड केयर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इधर, साजा ब्लॉक के बीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को साजा ब्लॉक में कुल 9 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें 5 महिला व 4 पुरुष शामिल हैं। 35 साल की महिला ग्राम परसबोड़ से, 24 साल की महिला व 26 साल का पुरुष ग्राम दर्री से, थान खम्हरिया से 52 साल का पुरुष, 35 साल की महिला व 7 साल का बालक शामिल हैं। ग्राम पेंड्रीकला से 19 साल का युवक, ग्राम कारेसरा से एक 35 साल की महिला, ग्राम बम्हनी से एक 35 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई हैं। बेरला ब्लॉक में ग्राम खंगारपाठ में 50 साल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमित मिली हैं। वहीं नवागढ़ ब्लॉक में सोमवार को 6 नए मरीज मिले हैं। मऊ में 1, धोबनीकला में 2 व धोबनीखुर्द में 1 मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H1FH4w
via
Comments
Post a Comment