जिले में बेकाबू होते जा रहे कोरोना ने 188 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार इसकी पुष्टि हुई है। नए मरीजों में 4 निजी डॉक्टर, 6 सीआईएसएफ के जवान, सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से 3 लोग, कोतवाली थाने से एक व्यक्ति और शेष अन्य शामिल हैं। यही नहीं सैंपल लेने वाली मोबाइल टीम की भी 1 डॉक्टर संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में रायपुर निवासी एक मरीज को जोड़कर जिले में 12 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें से पांच मरीजों ने रविवार को दौरान इलाज दम तोड़ा है। शेष सात मौतें एक दिन पहले यानी की शनिवार को हुई हैं।
नई मौतों से जिले में होने वाली कुल कोरोना मौतों का आंकड़ा 145 पहुंच गया है। वहीं कुल मरीजों का आंकड़ा 4500 पार हो गया है। इधर रविवार को कोरोना नियंत्रण के लिए सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर डॉ. भुरे से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में चर्चा की। जिले में सैंपल बढ़ाने के लिए कहा है।
जानिए किस अस्पताल में कहां के मरीज की मौत
- 70 वर्षीय मेल मरीज, खुर्सीपार, कोविड अस्पताल, जुनवानी।
- 70 वर्षीय मेल मरीज, से.-10 निवासी, आईएमआई, खुर्सीपार में।
- 59 वर्षीय मेल मरीज, लोक नगर निवासी, मेकाहारा, रायपुर में हुई।
- 23 वर्षीय मेल मरीज, भागवत चोक जामुल, आईएमआई में।
- 59 वर्षीय मेल, राजा तालाब रायपुर, हाईटेक अस्पताल में हुई।
- 55 वर्षीय मेल, केलाबाड़ी, जिला अस्पताल में ब्राड डेड।
- 73 वर्षीय मेल, खुर्सीपार, जिला अस्पताल में ब्राड डेड।
- 79 वर्षीय मेल मरीज, बाजार चौक, हाईटेक, जुनवानी में हुई।
- 65 वर्षीय फिमेल मरीज, बाजार चौक, हाईटेक, जुनवानी में।
- 65 वर्षीय फिमेल मरीज, बाधा तालाब, हाईटेक, जुनवानी में।
- 64 वर्षीय मेल मरीज, केलाबाड़ी निवासी, हाईटेक, जुनवानी में हुई।
- 30 वर्षीय फिमेल मरीज, से.-8 निवासी, मेकाहारा, रायपुर में हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F7HPqP
via
Comments
Post a Comment