Skip to main content

मध्यप्रदेश की 23 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

मध्यप्रदेश से लाई गई शराब छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही है। बुधवार को नगरनार पुलिस ने ऐसे ही मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद नाकेबंदी में एक पिकअप पकड़ में आई।
पिकअप में 23 पेटी अंगेजी शराब और दो बोरों में अलग से अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। गाड़ी से कुल 1246 पाव जब्त किए गए हैं। शराब की सभी बाेतलों पर मेड इन मध्यप्रदेश लिखा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि ओड़िशा के रास्ते मध्यप्रदेश की शराब कोचियों तक पहुंचाई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों परमानंद बघेल, विशाल सेठिया और सागर सेठिया को गिरफ्तार किया गया है सभी नगरनार इलाके के रहने वाले हैं। इसके अलावा अब पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी हुई है कि आखिर मध्यप्रदेश की शराब कैसे छत्तीसगढ़ में आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three arrested with 23 cases of English liquor from Madhya Pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jGpNdK
via

Comments