बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवाें से 22 ग्रामीणों के अगवा किए जाने की सूचना है। नैमेड़ इलाके से नक्सली इन्हें बीते कुछ दिनों में ले गए थे, इनमें से 17 लाेग लाैट आए हैं। बताया जा रहा है कि 5 लोग अब भी लापता हैं। ग्रामीणों को अगवा किए जाने की सूचना शनिवार को सामने आई। हालांकि पुलिस अफसर अब तक इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक टीम संबंधित इलाके में गई थी लेकिन अगवा किए जाने जैसी बात पता नहीं चली है। बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार ग्रामीणों के साथ मारपीट व मुखबिरी में हत्या की खबरें आती रही हैं। सिर्फ इस साल संभागभर में 40 ग्रामीणों की हत्या की जा चुकी है। इनमें से अधिकांश मामलों की जानकारी पुलिस को घटना के कई दिन बाद लगती है। कई मामलों में एफआईआर तक नहीं हो पाती है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों नक्सली नैमेड़ इलाके से 22 लोगों को साथ ले गए थे।
इनमें कोंडापल्ली के पूर्व सरपंच, कुसगांवा गांव के तीन लोग और तीन दूसरे गांवों के 18 लोग शामिल थे। इनमें 22 लोगों में से 17 लोगों को रिहा करने की सूचना है। कोंडापल्ली के पूर्व सरपंच और नैमेड़ इलाके से अगवा किये गये 16 लोगों में से 11 वापस लौट आये हैं। अभी 5 लोगों का पता नहीं चला है। पुलिस की ओर से इस घटना की काई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिटाई की जानकारी मिली
कुछ इलाकों से लोगों के अगवा किए जाने और मारे की सूचना मिली थी। उन इलाकों में फोर्स लगातार जा रही है। दो दिन पहले भी जवान गए थे, जहां एक पूर्व सरपंच की पिटाई की जानकारी मिली है। अगवा किए जाने जैसी बात होती तो जरूर पता चलती।
- कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/340VZT8
via
Comments
Post a Comment