Skip to main content

बस्तर में 22 पॉजिटिव, इनमें जगदलपुर के 12 व 2 जवान

बस्तर जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को फिर 22 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जगदलपुर शहर से 12 मरीज हैं। इसके अलावा कोरोना ने नगरनार स्टील प्लांट में भी दस्तक दी है। जिला प्रशासन के मुताबिक नगरनार स्टील प्लांट से 3 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सीआरपीएफ 80 बटालियन के दो जवान संक्रमित मिले हैं।
गुरुवार को आई रिपोर्ट में एनएमडीसी नगरनार से 3, न्यू बस स्टैंड से 1, महारानी वार्ड से 1, सेंट्रल जेल से 1, नगरनार गांव से 1, दरभा से 1, लोहांडीगुड़ा से 1, नानगुर से 1, कुम्हारपारा से 1 और शहर के अन्य इलाकों से 8 नए पॉजिटिव मिले हैं।
नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद सभी मरीजों को लक्षण के हिसाब से अलग-अलग हाॅस्पिटलों में भर्ती करवाया जा रहा है और उनके निवास को कंटेनमेंट जोन में शामिल करवाया जा रहा है। अभी सिर्फ जगदलपुर शहर में ही दो सौ से ज्यादा स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4hnF4
via

Comments