वर्ष 2014 के बाद ट्विनसिटी में 20 सितंबर का पारा सबसे अधिक रहा। वर्ष 2014 में 20 सितंबर को दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह वर्ष 2012 के बाद से 20 सितंबर को अधिकतम तापमान का एक रिकार्ड है। रविवार को ट्विनसिटी में दिन का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोकल इफेक्ट से हुई टाउनशिप क्षेत्र में बारिश
लोकल इफेक्ट से टाउनशिप में बौछारें पड़ीं। इस दौरान लोग रैनकोट पहनकर घरों से निकले। या फिर जो लोग किसी काम से घरों से बाहर थे वह अपनी गाड़ियों से रैनकोट निकालकर पहने और काम पर जाते रहे। यह बौछारें करीब 10 मिनट तक लगातार पड़ती रहीं।
अगले 24 घंटे में बारिश की जताई गई संभावना
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 21 सितंबर को जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33K7UV7
via
Comments
Post a Comment