Skip to main content

1.90 लाख का गांजा किया गया जब्त, दो युवक गिरफ्तार

हल्बा थानांतर्गत ग्राम शाहवाड़ा में बाइक में परिवहन करते हुए गांजा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए गांजे की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है। 15 सितंबर की रात 9.30 बजे को हल्बा पुलिस ने मुखबिर की सूचना ग्राम शाहवाड़ा तालाब के पास कुरना जाने के मार्ग में हल्बा पुलिस ने बाइक सीजी 06 एफ 358 में से चार पैकेट में 19 किलोग्राम गांजा पकड़ा।
गांजा को बिक्री के लिए ले जा रहे बिल्लु पटेल (25) पिता कालू ग्राम भौवाल जिला रीवा को पकड़ा। बिल्लु पटेल 15 वर्षो से उदय नगर के अटल आवास में रह रहा है। बिल्लु पटेल के साथ उसका साथी भंडारीपारा के दीपक पटेल पिता राजेश्वर को पकड़ा।
इनके पास से 1 लाख 90 हजार रुपए का गांजा पकड़ा गया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी गांजा कोंडागांव से खरीदकर चारामा में बिक्री करने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mvm5py
via

Comments