कोरोना के कारण लंबे ब्रेक के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा (पीएससी मेंस) 18 अक्टूबर से शुरू होगी। पीएससी ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा आमतौर से मई-जून में होती थी, लेकिन कोरोना के कारण टल रही थी। इस परीक्षा में राज्य सेवा से जुड़े 242 पदों के लिए 3617 उम्मीदवार शामिल होंगे। इनका चयन पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए 90,671 परीक्षार्थियों में से हुआ है। पीएससी की अधिसूचना के मुताबिक मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू होगा रोजाना 21 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी सामान्य पैटर्न से होगी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
प्रवेश पत्र 8 अक्टूबर को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। पीएससी मेंस में कुल 7 पेपर होंगे। हर पेपर 3 घंटे का रहेगा और पहले तीन दिन तक परीक्षा दो पालियों में होगी। चौथे दिन ही एक पाली में परचा होगा। परीक्षा का इसका टाइम-टेबल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है।
बढ़ते संक्रमण में कैसे?
कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति में अक्टूबर में पीएससी मेंस का आयोजन कैसे होगा, यह सवाल उठ रहे हैं। शिक्षाविदों के अनुसार कई एक्सपर्ट मान रहे हैं कि कोरोना संक्रमण बढ़ा हुआ रहेगा, ऐसे में पीएससी जैसी परीक्षा कैसे ली जा सकती है?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3222up0
via
Comments
Post a Comment