मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार काे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश के 83 हजार 809 गौपालकों एवं गोबर विक्रेताओं को चाैंथी किश्त के रूप में 8 करोड़ 2 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान सीधे संबंधितों के खातों में किया। 1 से 15 सितंबर तक गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 1794 गोबर विक्रेता हितग्राहियों द्वारा 5088 क्विंटल गाेबर विक्रय किया गया है। जिसका 10 लाख 18 हजार ऑनलाइन भुगतान उनके खाते में की गई है। कलेक्टर महादेव कावरे ने जानकारी देते हुए कहा कि जशपुर जिले में 64 ग्राम पंचायत और 5 नगरीय निकाय इस प्गौरकार कुल कुल 69 गौठानों में एप के माध्यम हितग्राहियों से गोबर खरीदी की जा रही है। श्जुक्रवार को जिले के 1794 विक्रेताओं को राशि मिली है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से गौठानों में ही गोबर विक्रय की आॅनलाईन एन्ट्री की जाती है। अब एप के माध्यम से हितग्राही गोबर विक्रय और प्राप्त राशि की भी जानकारी प्राप्त कर रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G789l8
via
Comments
Post a Comment