काेराेना संक्रमण के खतरे की वजह से छत्तीसगढ़ सहित देशभर के स्कूल बंद हैं, लेकिन राज्य के टीचर्स ने घर बैठे पहली से 12वीं तक का ज्यादातर काेर्स कंप्लीट कर लिया है। ये संभव हुआ है शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर cgschool.in की वजह से। इस प्लेटफाॅर्म पर अब तक पहली से 12वीं तक के 17 हजार 541 वीडियाे अपलाेड किए जा चुके हैं। इसमें हर क्लास के ज्यादातर सब्जेक्ट के 5 से ज्यादा वीडियाे उपलब्ध हैं। स्टूडेंट्स जब चाहें तब घर बैठे ये वीडियाे देखकर पढ़ाई कर सकते हैं। यही नहीं, इस पाेर्टल पर 893 ऑडियाे लेक्चर, 10 हजार 107 एजुकेशनल फाेटाेज-ग्राफिक्स और 2 हजार 427 स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध हैं। पाेर्टल से 2 लाख से ज्यादा टीचर्स और पहली से 12वीं तक के 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं। इस मंच पर राेजाना ऑनलाइन क्लासेस भी ली जा रही हैं। अब तक 2 लाख 14 हजार 574 ऑनलाइन क्लासेस ली जा चुकी हैं। हर साल 16 जून से शिक्षा सत्र शुरू हाेता है। आमताैर पर जनवरी तक स्कूलाें का काेर्स कंप्लीट हाेता है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब शिक्षा सत्र शुरू हाेने के निर्धारित समय के महज ढाई महीने के भीतर ऑनलाइन पाेर्टल पर पहली से 12वीं तक के लगभग सभी टाॅपिक के लेक्चर उपलब्ध हैं। खास बात ये है कि अब ये लेक्चर कई सालाें तक छात्राें के काम आएंगे।
कई टीचर्स स्मार्टफाेन भी नहीं चलाते थे अब ई-क्लास ले रहे, वीडियाे भी बना रहे
काेराेना काल में राज्य के हजाराें टीचर्स ने खुद काे टेक्निकली अपडेट किया है। ऐसे हजाराें टीचर्स हैं जाे उम्र ज्यादा हाेने या अन्य कारणाें से स्मार्टफाेन तक यूज नहीं करते थे, लेकिन अब स्मार्टफाेन की ही मदद से ऑडियाे-वीडियाे और प्रजेंटेशन बना रहे हैं। ऑनलाइन क्लास भी ले रहे हैं। शिक्षा विभाग ने टीचर्स काे वीडियाे और प्रजेंटेशन बनाने के साथ ही ऑनलाइन क्लास लेने की ट्रेनिंग भी दी है।
क्वालिटी कंटेंट पर दे रहे जाेर, 10 हजार ऑडियाे और वीडियाे किए गए रिजेक्ट
पाेर्टल पर क्वालिटी कंटेंट ही पाेस्ट हाे इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। शिक्षकाें की ओर से बनाए गए 10 हजार से ज्यादा कमजाेर ऑडियाे और वीडियाे काे रिजेक्ट कर दिया गया है। टीचर्स ने अब तक ऑडियो, वीडियो और इमेज फॉर्मेट में 41 हजार 591 स्टडी मटेरियल पाेर्टल पर पोस्ट किए हैं, जिसमें से 30 हजार 968 कंटेंट ही अप्रूव किए गए हैं, बाकी रिजेक्ट किए जा चुके हैं। 200 एक्सपर्ट्स की टीम को क्वालिटी कंटेंट ही अप्रूव करने का जिम्मा सौंपा गया है।
आंकड़ाें में समझें कितना बढ़ गया पाेर्टल का दायरा
- अब तक राज्य के 22 लाख 63 हजार 629 स्कूल स्टूडेंट्स, पोर्टल पर करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन।
- राज्य के 2 लाख 1 हजार 140 स्कूल टीचर्स जुड़ चुके हैं पाेर्टल से।
- 22 हजार वीडियोज स्कूल टीचर्स ने पोर्टल पर किए अपलोड, क्वालिटी के आधार पर 17 हजार 541 वीडियोज किए गए अप्रूव।
- 2 लाख 14 हजार 584 ऑनलाइन क्लासेस अब तक ली जा चुकी हैं।
- 28 करोड़ 95 लाख 17 हजार 833 बार ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट कर चुके हैं स्टूडेंट्स और टीचर्स
पढ़ने या पढ़ाने के लिए ऐसे जॉइन कर सकते हैं पाेर्टल: cgschool.in पर विजिट कर किसी भी गवर्नमेंट या प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट और टीचर्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दिक्कत आने पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0771-2443596 पर संपर्क कर सकते हैं।
कठिन दाैर में भी टीचर्स ने सेल्फ इनिशिएटिव से जारी रखी है पढ़ाई
काेराेना के कठिन दाैर में भी टीचर्स ने गजब का एफर्ट दिखाया है। ऑनलाइन वीडियाे बनाने के अलावा कई टीचर्स माेहल्लाें में जाकर क्लास ले रहे हैं। बच्चाें की पढ़ाई जारी रहे, इसके लिए टीचर्स सेल्फ इनिशिएटिव ले रहे हैं। पाेर्टल पर पहली से 12वीं तक के लगभग सभी टाॅपिक के वीडियाे अब पाेस्ट किए जा चुके हैं।
-आलाेक शुक्ला, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ZPH6p
via
Comments
Post a Comment