Skip to main content

164 दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएगी बीआरपी

कोविड-19 के कारण स्कूलों के बंद होने के बाद सामान्य विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था शुय की गई है, वहीं तोकापाल ब्लॉक में 164 दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। ब्लॉक के बीआरपी दिव्यांग बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें होम बेस्ड शिक्षा दे रहे हैं।
वहीं जो बच्चे मोहल्ला क्लास में आ सकते हैं, उन्हें कक्षा में उपस्थित होने प्रेरित भी किया जा रहा है। बीआसी अजय शर्मा ने बताया कि ब्लॉक में काम कर रहे तीन बीआरपी दिव्यांग बच्चों औ उनके पालकों से सतत संपर्क में हैं। इसी क्रम में राजीव गांधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा द्वारा एक छात्र बालमन को वीलचेयर मुहैया करवाई गई है। बीईओ बलीराम बघेल ने कहा है कि दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई किसी भी तरह से प्रभावित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बीआरपी तेजमनी, वंदना जैन और दास को संकुल बांट दिए गए हैं। संकुलों के दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BRP will teach 164 disabled children


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kLrXt5
via

Comments