मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि शिक्षक, देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने शिक्षक दिवस पर कहा कि शिक्षक मानव समाज के वह स्तंभ हैं जिनसे भविष्य के निर्माण की नींव रखी जाती है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक का अहम योगदान होता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों को ही आलोकित नहीं करते बल्कि पूरे समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। वहीं शिक्षक दिवस पर शनिवार को राजभवन में सम्मान समारोह इस बार नहीं होगा। इस साल सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची भी जारी नहीं हुई। इधर, अनुसुईया उइके कोरोना संक्रमण के चलते अपने गृह जिले छिंदवाड़ा स्थित निवास पर 15 सितंबर तक क्वारंटाइन पर हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों संपर्क में आए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के पर सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने आप को क्वारंटाइन किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/354Mc0o
via
Comments
Post a Comment