दंतेवाड़ा जिले में कोरोना का आंकड़ा 1400 पार हो गया है। बढ़ रहे आंकड़ों के बीच जिला प्रशासन ने किरंदुल और बचेली में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी। अब तक के सबसे ज्यादा केस दंतेवाड़ा ब्लॉक में हैं। इधर दंतेवाड़ा शहर के व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के साथ मीटिंग रखकर तय किया कि दंतेवाड़ा में भी लॉकडाउन होना जरूरी है, आधे से ज्यादा ने सहमति दी, लेकिन जो नहीं पहुंचे उन्होंने विरोध जरूर जताया लेकिन बाद में सभी की सहमति बनी तो विधायक देवती कर्मा के साथ कलेक्टर दीपक सोनी से मिलने पहुंचे।
कलेक्टर ने व्यापारियों के इस पहल की तारीफ की। सभी ने मिलकर तय किया कि दंतेवाड़ा भी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद होगा। कलेक्टर ने कहा पूरे शहर को कंटेटमेंट जोन घोषित करेंगे और सख्ती से पालन भी करना होगा। जिले को कोरोनामुक्त करने हर निर्णय पर एकजुटता की जरूरत है। बन्द की गाइडलाइन वही होगी जो किरंदुल व बचेली शहर के लिए जारी की गई है।
अभी गीदम शहर में लॉकडाउन तय नहीं
शहरी इलाकों से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन का मुख्य फोकस्ड शहरों में लॉकडाउन है। किरंदुल, बचेली और दंतेवाड़ा में लॉकडाउन की घोषणा हो गई है, लेकिन अभी गीदम का स्पष्ट नहीं है। भास्कर से चर्चा में कलेक्टर ने कहा फिलहाल गीदम में कोरोना के मामलों में गिरावट आ गई है। ऐसे में अभी इसे बंद करने का फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन अगर शहर के व्यापारी सहमति देते हैं तो तारीख तय कर गीदम में भी लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HsPbWL
via
Comments
Post a Comment