Skip to main content

132 केवी में फाल्ट आने पर दो घंटे गुल रही बिजली

132 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण जिला मुख्यालय सहित कुनकुरी क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहा। फाल्ट आने से बिजली की आना जाना लगा रहा,जिससे लोग परेशान होते रहे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4 बजे कुनकुरी के लोधमा में 132 केवी टावर लाइन में कुछ तकनीकी फाल्ट आ गई थी। फाल्ट आने के बाद जशपुर सहित कुनकुरी क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। 132 केवी लाइन में फाल्ट आने की सूचना विभाग के अधिकारियों को मिलने के बाद बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए कुनकुरी से कर्मचारियों को सुधार कार्य करने के लिए लोधमा भेजा गया। इस दौरान जशपुर में बिजली का आना जाना लगातार बना हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bZozYC
via

Comments