भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जिला कार्यकारिणी की जंबो सूची जारी की है। सूचि में जिले के सभी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर संतुलन बनाने पुरी कोशिश दिख रही है। इस बार की जंबो सूचि में भाजपा ने 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री तथा 6 को मंत्री बनाया है। कांकेर शहर के दो युवाओं दिलीप जायसवाल को महामंत्री तथा राजा देवनानी को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। कार्यसमिति की सूचि में कुल 114 सदस्य हैं जिसमें से कार्यकारिणी में 59 लोगों को लिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य 20 तथा स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूचि में 17 लोगों को लिया गया है।
जारी सूचि अनुसार 6 उपाध्यक्ष हैं महेश जैन, राजीव लोचन सिंह, गौतम उईके, असीम राय, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम। दो महामंत्री हैं बृजेश चौहान तथा दिलीप जायसवाल। 6 मंत्री हैं महेंद्र सिंह ठाकुर, देवेंद्र भाऊ, हीरा मरकाम, अनूप राठौर, मोनिका साहा तथा सुषमा गंजीर। कोषाध्यक्ष राजा देवनानी। कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह, मीडिया प्रभारी निपेंद्र पटेल तथा सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू को चुना गया है। कुल 17 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं रैनुराम दर्रो, रमेश तिवारी, गयाराम देवांगन, संजय कोड़ोपी, कार्तिक राम रावटे, सियाराम जैन, रघुनंदन साहू, जोहर प्रधान, टिकेश्वरी सिन्हा, रूखमणी उईके, जीवन नेताम, महावीर उसेंडी, भरत निषाद, प्रेम नायर, जोहन गावड़े, नोहर उसेंडी तथा रामकुमार आचले। 20 स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं विक्रम उसेंडी, मोहन मंडावी, महावीर सिंह राठौर, देवलाल दुज्गा, मेघराज मंगलानी, सुमित्रा मारकोले, ब्रहानंद नेताम, भोजराज नाग, भरत मटियारा, हलधर साहू, सुनित मंडल, अंजली अधिकारी, भागवत नेताम, सिरो कोमरे, कृष्णादेवी सिन्हा, रामचरण कोर्राम, संतोबाई दुज्गा, प्यारेलाल देवांगन, भोपेश नेताम तथा राधेलाल नाग। पुराने बस स्टैंड तथा कमल सदम में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शहर मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, युवा मोर्चा महामंत्री विवेक परते, मंडल अध्यक्ष अंशु शुक्ला ने आतिशबाजी तथा रंग गुलाल से स्वागत किया।
जानिए, ये हैं कार्यकारिणी सदस्य
कुल 59 कार्यकारिणी सदस्य हैं विजय कुमार मंडवी, प्रीतपाल सिंह, सर्वेश चौहान, हेमप्रकाश शिवहरे, रामविलास गुप्ता, रवि तिवारी, शालिनी राजपूत, सालिक राम साहू, राजकुमार फब्यानी, अशोक वलेचा, हेमलता परते, परमेश्वर जैन, शंकरलाल गांधी, अमर ब्रम्हचारी, अमृत नाग, निपेंद्र हालदार, रमशीला साहू, शिशुपाल कोरेटी, टेकेश्वर जैन, निखिल राठौर, टिकम टांडिया, रमेश दुग्गा, वली मोहम्मद, अनिता सोनी, ढ़ालसिंह सिन्हा, चंद्रप्रकाश ठाकुर, आलोक ठाकुर, नंदकुमार ओझा, मनोरमा मंडावी, दयाराम जैन, जयप्रकाश गेड़ाम, आसिफ शेखानी, जाकिर खान, कुमुदनी खरे, रामबाई गोटा, नरोत्तम चौहान, उत्तम राय, निरंजन गंजीर, राजकिशोर शर्मा, आशाराम नेताम, अरविंद जैन, अनिरूद्घ साहू, सुभाष गजेंद्र, विजय मंडावी, नंदा गोंसाई, अशोक जैन, माखन मंडावी, मनोज धु्रव, राजेश कलिहारी, अन्नपूर्णा ठाकुर, भूपेंद्र राजपूत, शकुंतला नरेटी, संजय गोलछा, परमानंद साहू, आसिकी जैन, बलवंत ठाकुर तथा मुकेश संचेती।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWTAOX
via
Comments
Post a Comment