राज्य निर्वाचन आयोग ने बीरगांव, भिलाई निगम समेत 10 नगरीय निकायों के आम चुनाव तथा नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में उप चुनाव स्थगित कर दिए हैं। अब ये चुनाव 6 माह बाद होंगे। आयोग ने वोटरलिस्ट नामावली तैयार किए जाने का कार्यक्रम आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने का कार्यक्रम बीते 21 जुलाई को जारी किया गया था, जिसके तहत 9 सितम्बर को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर 18 सितम्बर तक दावा आपत्ति प्राप्त करना था। राज्य आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि इन निकायों के अमलों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कलेक्टरों के अनुरोध पर वोटर नामावली कार्यक्रम को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 8 जिलों मेे से नगर- निगम भिलाई, रिसाली एवं बीरगांव, नगर पालिका शिवपुरचरचा, नगर पंचायत मारो, कोंटा, भैरमगढ़, भोपालपट्टनम, नरहरपुर एवं प्रेमनगर शामिल है। नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद पद के लिए उप निर्वाचन होना है। दुर्ग जिले को छोडकर सभी जिलों में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग द्वारा कोरोना के संक्रमण के कारण एवं नगरीय निकायों के अमलों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण निर्वाचन नामावली तैयार किए जाने के कार्यक्रम को स्थगित किए जाने का अनुरोध किया गया था। निर्वाचन आयोग ने बेमेतरा, कोरिया, रायपुर, सुकमा, बीजापुर, सूरजपुर, कांकेर एवं धमतरी जिले के उप निर्वाचन अधिकारियों द्वारा कोरोना संक्रमण अधिकता के मद्देनजर निर्वाचन नामावली कार्यक्रम को स्थगित किए जाने के अनुरोध को मान्य करते हुए उक्त जिलों में भी निर्वाचक नामावली कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32JWvFr
via
Comments
Post a Comment