चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में लगातार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं बारिश के कारण बिहारपुर से रसोकी प्रधानमंत्री सड़क योजना का मार्ग जो कोरिया जिले को जोड़ता है।
इस सड़क के टूटने से संपर्क कट गया है और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मालूम हो कि बारिश के दिनों में हर साल बिहारपुर क्षेत्र में सड़क टूट जाती हैं। वहीं सड़क टूटने के बाद से प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है और सड़कें टूट जाने से अन्य जगहों से संपर्क टूट गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कोरिया जिले को जोड़ने वाली सड़क टूट जाने से भी ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। यहां कई दिनों से आवागमन पूरी तरह ठप है। चांदनी-बिहारपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर महुली गांव में बारिश से रसोकी व कोरिया जिले को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे इस रोड पर आवागमन पिछले 10 दिनों से पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने तत्काल टूटे हुए मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कलेक्टर से मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1DLiC
via
Comments
Post a Comment