Skip to main content

10 की बर्खास्तगी से नाराज 502 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

19 सितंबर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा नियमतीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। शासन ने प्रदेश में एस्मा लगे होने का हवाला देते कर्मचारियों को काम पर लौटने नोटिस दिया। इसके बावजूद काम पर नहीं लौटने से कर्मचारियों के बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू करते मंगलवार को 10 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। इससे नाराज जिले में कुल कार्यरत 576 संविदा कर्मियों में से 502 स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
22 सितंबर को 10 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी से नाराज जिले भर के हड़ताल पर गए स्वास्थ्य कर्मी कांकेर कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 10.30 बजे से जुटना शुरू हो गए थे। दोपहर तक यहां 502 स्वास्थ्य कर्मी एकत्रित हो गए तथा मंडी परिसर में ही नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन बनाकर सभी उपस्थितों से दस्तखत लेकर सामूहिक इस्तीफे का ज्ञापन सीएमएचओ डा जेएल उइके को सौंपा गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शेष कर्मचारी जो अभी इस्तीफा नहीं दे पाए हैं वे अपने विकासखंड मुख्यालय में जाकर इस्तीफा सौंपे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
502 contractual health workers angry over 10 dismissal resigns collectively


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32V1oeY
via

Comments