Skip to main content

Jharkhand daily news

जिला प्रशासन के आदेश पर बीसीसीएल के भूली क्षेत्रीय अस्पताल काे कंपनी प्रबंधन की ओर से काेविड हॉस्पिटल के लिए विकसित किया गया है। बुधवार काे अस्पताल में 50 नए बेड लगाने का काम पूरा कर लिया गया। अस्पताल की ऊपरी तल पर काेराेना के मरीजाें के इलाज की व्यवस्था की गई है।

मरीज के अलावा मेडिकल टीम के रखने के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। पूरे भवन काे सेनेटाइज कराया गया। अस्पताल में फर्नीचर के साथ खराब पड़ी फर्श फर्स में टाइल्स लगाकर और दीवाराें का रंगराेगन कर उसे नया रूप दिया गया।

गुरुवार काे बीसीसीएल प्रबंधन जिला प्रशासन काे हैंडओवर कर देगा। मालूम हाे कि जिला में काेराेना के बढ़ते मरीजाें की संख़या काे देखते हुए उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने भूली क्षेत्रीय अस्पताल के साथ रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर काे भी लेने का निर्णय लिया था।

उसी आलाेक में बीसीसीएल और प्रशासन काे निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश के आलाेक में बीसीसीएल प्रबंधन ने भूली अस्पताल काे विकसित किया। भूली अस्पताल काे काेविड हास्पिटल बनाए जाने के बाद बीसीसीएल कर्मियाें के लिए वहां संचालित ओपीडी काे पास के डाक्टर्स बंगलाा में शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीएल कर्मियाें का इलाज डॉक्टर्स बंगला में बनाए गए अस्थायी ओपीडी में हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhumi regional hospital of 50 beds ready, BCCL workers will be treated in temporary OPD in Doctors Bungalow


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EOSlCI
via IFTTT

Comments