Skip to main content

Jharkhand daily news

सोनबाद पंचायत के पोसोई गांव के लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाएं नसीब नहीं हो पा रही है। गांव के लोग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार अपने गांव से निकलने के लिए एक अदद रास्ते की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी ने नहीं सुना। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सड़क का निर्माण नहीं कराएंगे तो ग्रामीण खुद सड़क बनाने को मजबूर हो जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन तक सड़क बनाने को लेकर मांग की गई। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है।

सबसे ज्यादा मरीजों को होती है परेशानी

ग्रामीण सदानंद दास, शाहनवाज शेख, पार्थो बनर्जी, सद्दाम अंसारी, भोला दे सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए मुखिया से लेकर विधायक व जिला प्रशासन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत है कि इस गांव में वोट लेने के लिए नेता आते हैं और सब्जबाग दिखाते है।

जख्मी होते हैं ग्रामीण

गांव की ओर से निकलने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इस कारण बारिश में यहां से गुजरने वाले लोग घायल हो जाते है।

नेताओं को दी चेतावनी

ग्रामीण ने कहा कि अगर इस बार सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाए जाएंगे।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

गांव में इससे पूर्व भी पीसीसी सड़क का निर्माण मुखिया फंड से दिया गया है। पंचायत में फंड के अभाव में सभी काम एक साथ पूरा नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द गांव की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।'' मुखिया, अनीता हेम्ब्रम, पंचायत सोनबाद।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hgFeZt
via IFTTT

Comments