शुक्रवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ गालूडीह बराज का निरीक्षण किया। इस दाैरान बराज डैम के गेस्ट हाउस, टावर एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले बराज डिवीजन से डैम के गेस्ट हाउस, टावर, कंट्राेल रूम, टाॅवर अादि काे लेकर रिपाेर्ट मांगा था। बराज डिवीजन से जाे रिपाेर्ट दी गई है, वह पूरी तरह से गुमराह करने वाली है।
सुवर्णरेखा परियाेजना के नाम पर सरकार कराेड़ाें रुपए खर्च कर रही है। टावर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं है, बराज ट्रांसफाॅर्मर खराब हाेने से पिछले 4 माह से अंधेरे में है। रामदास साेरेन ने कार्यपालक अभियंता राजकुमार यादव से मिलकर अगले 10 दिनाें के अंदर पूरी अद्यतन रिपाेर्ट देने की मांग की है। वहीं 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस तक गेस्ट हाउस का काम हर हाल में पूरा हाेना चाहिए।
बराज में पानी छाेड़ने काे लेकर सायरन ठीक हाेना चाहिए, जिससे पानी छाेड़ने के पूर्व लाेग 2 किमी दूर से सायरन की आवाज सुनकर सुरक्षित स्थान पर जा सकें। माैके पर श्रवण अग्रवाल, सुभाष सिंह, सोना राम सोरेन, निर्मल चक्रवर्ती, बबलू हुसैन, मुकेश मंडल, ठाकुर प्रसाद मार्डी आदि शामिल थे। वहीं शुक्रवार काे विधायक रामदास साेरेन गालूडीह स्थित निरामय हेल्थ केयर पहुंचकर इलाजरत पहाड़पुर के गांव प्रधान काली पदाे बास्के से मिलकर उनका हालचाल जाना। विधायक रामदास साेरेन ने इलाजरत काली पदाे बास्के के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आर्थिक सहयाेग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/329WVDE
via IFTTT
Comments
Post a Comment