Skip to main content

Jharkhand daily news

शुक्रवार काे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए पोषाहार का वितरण किया गया। जानकारी हाे कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी अनलॉक की प्रक्रिया के मद्देनजर जिले के विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद हैं।

इस दौरान जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित नौनिहालों तथा गर्भवती महिलाओं के बीच जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा पोषाहार का वितरण नियमित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार काे सदर प्रखंड जमशेदपुर, बोड़ाम, पटमदा, बहरागोड़ा, घाटशिला, डुमरिया, गुड़ाबांदा एवं अन्य सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका/सहायिका द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित शत-प्रतिशत बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण करने का निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nutritional distribution among pregnant women and children


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32dGUN9
via IFTTT

Comments