झारखंड में शनिवार को 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं 1300 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले। सबसे ज्यादा मरीज 257 रांची में मिले। मृतकों में जमशेदपुर के 4, रांची और हजारीबाग के 2-2, चतरा, चाईबासा, पलामू, सिमडेगा के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस तरह राज्य में 477 संक्रमितों की जान अब तक जा चुकी है। जबकि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार के करीब पहुंच चुकी है। झारखंड में 958 मरीज ठीक भी हुए। इसमें 319 रांची के हैं।
पू. सिंहभूम में 233, खूंटी में 42 मिले
बोकारो से 66, चतरा से 41, देवघर से 28, धनबाद से 60, दुमका से 65, पूर्वी सिंहभूम से 233, गढ़वा से 19, गिरिडीह से 78, गोड्डा से 42, गुमला से 11, हजारीबाग से 41, जामताड़ा से 24, खूंटी से 42, कोडरमा से 35, लातेहार से 25, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 8, पलामू से 46, रामगढ़ से 55, साहेबगंज से 26, सरायकेला से 53, सिमडेगा से 15 और पश्चिमी सिंहभूम से 29 मरीज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJMSEg
via IFTTT
Comments
Post a Comment